फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अखिलेश दुबे को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, साथ में नहीं है लवी मिश्रा, अन्य पांच आरोपियों की तलाश

Thu, 07 Aug 2025 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा नेता रवि सतीजा से झूठे केस के नाम पर फिरौती मांगने के मामले में वकील अखिलेश दुबे को गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, दूसरा आरोपी लवी मिश्रा साथ में नहीं है। पुलिस अभी फरार चल रहे अन्य पांच आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भाजपा नेता रवि सतीजा पर झूठे आरोप लगाकर जबरन वसूली करने के मामले में गिरफ्तार किए गए वकील अखिलेश दुबे को गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं, दूसरा आरोपी लवी मिश्रा साथ में नहीं है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

बता दें कि ऑपरेशन महाकाल के तहत हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि रवि सतीजा की शिकायत पर हुई जांच में सामने आया कि एक संगठित गिरोह दुष्कर्म जैसी धाराओं में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर लोगों से फिरौती मांग रहा था।

विज्ञापन

फरार पांच आरोपियों की तलाश
रवि सतीजा से केस खत्म करने के लिए 50 लाख रुपये मांगे गए थे। एसआईटी की जांच में आरोप झूठे साबित होने के बाद, इन दोनों के साथ-साथ पाँच अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अब फरार चल रहे बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें