फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पुलिस के हथियारों के बेड़े में शामिल हुई एक्सकैलिबर राइफल, 650 से 700 राउंड प्रति मिनट करती है फायर

Sat, 07 Nov 2020 03:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर शहर में पुलिसकर्मी अब नई एक्सकैलिबर राइफल से लैस दिखेंगे। पुलिस मुख्यालय से 30 नई राइफल शहर भेजी गई हैं। इस इंसास का नया वर्जन है। इसकी खासियत है कि कम वजन में यह इंसास जितनी मार करती है।
विज्ञापन


इसका बट फोल्डेबल होने के कारण इसे बगल में दबाने में आसानी रहती है। एक्सकैलिबर राइफल इससे पहले सेना इस्तेमाल करती थी। ज्यादा सर्दी में इंसास राइफल चलाने में कुछ दिक्कत आती है। अत: एक्सकैलिबर का इस्तेमाल किया गया।

इसका निर्माण 2018 में कराया गया था। यह 650 से 700 राउंड प्रति मिनट फायर कर सकती है। साथ ही यह गैस ऑपरेटेड है। आरआई लाइन सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जो 30 एक्सकैलिबर राइफल आईं हैं। वे अधिकारियों के गनर को दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें