फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में वोल्वो बस की टक्कर से राेडवेज बस खड़े ट्राले में जा भिड़ी, चालक की मौत, यात्री घायल

Sat, 07 Nov 2020 01:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बस और ट्राला की टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के जसवंत नगर में नेशनल हाईवे पर जमुना बाग के पास शनिवार सुबह एक वोल्वो बस ने पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राले में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी। ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। कई सवारियों के भी चुटहिल होने की खबर है। रोडवेज की यह बस इटावा से आगरा के लिए सुबह 5 बजे रवाना हुई थी। दुर्घटना जसवंतनगर पार करने के बाद सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग हुई। बस में मात्र 10-12 सवारियां ही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें