फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कबाड़ी बनकर रेकी और फिर चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 14 Sep 2022 03:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में दिन में ठिलिया लेकर कबाड़ की फेरी लगाना और इस बहाने काफी दिनों से ताला बन्द घरों की रेकी कर लेना। फिर रात में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को थाना हनुमंत विहार पुलिस ने दबोच लिया है। शातिर चोर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


पूछताछ में चोरों ने नौबस्ता और हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस चोरी की अन्य घटना के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। मंगलवार शाम गड़रियनपुरवा पार्क की ओर जाने वाले रोड के पास खाली प्लाट से दो आरोपियों को दबोचा गया।

आरोपियों की पहचान इम्तियाज अहमद (36) पुत्र अहमद हसन निवासी इकारी थाना थरियांव फतेहपुर व दूसरे की गिरजाशंकर (42) पुत्र स्व. रामगुलाम कुशवाह निवासी मछरिया थाना नौबस्ता के रूप में हुई है। जिनके कब्जे से चोरी की कई घटनाओं का माल व चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें