फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर-2 डिपो में लगने लगी पॉइंट मशीन, सिग्नल कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिपो में लगने लगी पॉइंट मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर-2 के सीएसए परिसर स्थित डिपो में सोमवार को सिग्नल सिस्टम लगाने की शुरुआत के साथ ही पहली पॉइंट मशीन स्थापित की गई। यूपीएमआरसी के अनुसार डिपो में 27 पॉइंट मशीनें लगाई जाएंगी। ये मेट्रो सिग्नल प्रणाली का अहम हिस्सा हैं, जिनकी मदद से ट्रेनें एक ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर सुरक्षित तरीके से शिफ्ट होती हैं। ये मशीनें ट्रैक के टर्नआउट को संचालित, लॉक और मॉनिटर करती हैं।
विज्ञापन


इस डिपो में 15 ट्रैकों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें चार ट्रैक वर्कशॉप में, चार स्टेबलिंग, चार शंटिंग, एक कोच अनलोडिंग, एक पिट व्हील और एक ट्रैक टेस्टिंग के लिए उपयोग होगा। 301 मीटर लंबे टेस्ट ट्रैक पर भी सिग्नल लगाया जा रहा है। एक्सल काउंटरों की स्थापना, ट्रेन रेडियो एक्सेस एंटीना की मार्किंग, फाउंडेशन निर्माण और सिग्नल इक्विपमेंट रूम का कार्य भी तेजी से चल रहा है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार के अनुसार कॉरिडोर-2 की ट्रेनों के संचालन और मेंटेनेंस के लिए सीएसए परिसर में अत्याधुनिक डिपो तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो में लगने लगी पॉइंट मशीन - फोटो : अमर उजाला
भविष्य में कॉरिडोर-2 की सभी ट्रेनें इसी डिपो में खड़ी होंगी। डिपो में ट्रैक, थर्ड रेल, सिग्नलिंग, टेलीकॉम और इलेक्ट्रिकल सिस्टम के कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर सिग्नलिंग और टेलीकॉम विभाग के अपर महाप्रबंधक दीपक पांडेय, सेफ्टी विभाग के अपर महाप्रबंधक प्रीतिश प्रकाश परिदा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें