फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रिटायर्ड टीचर के घर तीन लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर

Mon, 17 Nov 2025 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थाना क्षेत्र में चोरों ने रिटायर्ड टीचर के घर से नकदी, गहने समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। मेन गेट का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता बच्चों के साथ भतीजी की इंगेजमेंट में शामिल होने प्रयागराज गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


शिवनगर निवासी सुनीता खरे केंद्रीय विद्यालय में टीचर थीं। दो साल पहले वह रिटायर हुईं। परिवार में इंजीनियर बेटी शिवांगी और बेटा सत्यम हैं। दोनों ही नोएडा में जॉब करते हैं। सुनीता ने बताया कि रविवार सुबह भतीजी प्रिया की इंगेजमेंट में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ सुबह 7:30 बजे प्रयागराज गई थीं। सोमवार सुबह लौट रही थीं तभी पड़ोसियों ने मेनगेट खुला चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन

बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
चोर 20 हजार नकदी, सोने का हार, झुमके, पायल, नथुनी समेत तीन लाख का माल ले गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी में नकाबपोश चोर कैद हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें