फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पीएम जल्द कर सकते हैं इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण, चार्जिंग स्टेशन अधूरा, अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

Sat, 18 Sep 2021 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों का जल्द ही लोकार्पण कर सकते हैं, लेकिन अहिरवां में बन रहा चार्जिंग स्टेशन अभी भी अधूरा पड़ा है। शासन से पीएम के संबंध में पत्र आने के बाद अफसरों के हाथ पांव फूल गए हैं। जल्द से जल्द स्टेशन का काम पूरा कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल कानपुर में प्रदूषण नियंत्रित करने के उद्देश्य से 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। इन बसों को खड़ा करने, चार्जिंग, धुलाई, मरम्मत आदि के लिए अहिरवां में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण पिछले साल शुरू हुआ था। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) सी एंड डीएस विभाग और पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड से निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन

दो महीने पहले निवर्तमान नगर आयुक्त व केएससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निरीक्षण कर ठेकेदार को अगस्त तक निर्माण पूरे करने के निर्देश दिए थे, पर अभी भी कार्य अधूरा है। उधर, शासन से पत्र आने के बाद नौ सितंबर को केसीटीएसएल (कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने स्टेशन का निरीक्षण किया तो सड़क निर्माण समेत कई काम अधूरे मिले।

उन्होंने केएससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को रिपोर्ट भेजकर बताया है कि इस स्टेशन को कानपुर-प्रयागराज हाईवे से जोड़ने वाली सड़क की पुलिया को चौड़ा करने का काम शुरू नहीं हुआ। उधर, नगरीय परिवहन निदेशालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री की ओर से कानपुर, प्रयागराज और झांसी में 25-25 इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है।

इसके मद्देनजर जल्द से जल्द पुलिया बनवाने की संस्तुति की है। इसके अलावा स्टेशन की फर्श में इंटरलॉकिंग का कार्य, बसों की वाशिंग प्लांट का काम शुरू ही नहीं हुआ। डिपो में प्रस्तावित दो अन्य गेट भी नहीं बने हैं। मुख्य सड़क से डिपो तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य भी शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें