केस्को के गोविंद नगर सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम सात बजे रात 11 बजे तक फॉल्ट कि वजह से बन्द रही। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान हो गए और सबस्टेशन का घेराव कर लिया। नारेबाजी और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पराग डेयरी डिवीजन के गोविंद नगर सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से गुल हो गई। यहां डबल सोर्स सप्लाई न होने से जब तक फॉल्ट बना नहीं, तब तक दूसरे फीडर से बिजली भी नहीं दी जा सकी। शाम छह बजे की गई बिजली रात 11 बजे आई।
इनसे गोविंद नगर, जूही लाल कालोनी आदि इलाकों में बिजली न आने से लोग परेशान रहे। फॉल्ट बनने तक केस्को की गैंग के साथ मौके पर पराग डेयरी के एक्सईएन संजय श्रीवास्तव और सर्किल दो के अधीक्षण अभियंता अनिल जायसवाल भी पहुंचे। अनिल जायसवाल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट को बनाने में समय लगा। यहां डबल सोर्स सप्लाई न होने से दिक्कत हुई।