स्वदेशी मेले में लगे नगर निगम के स्टाल में गाय के गोबर के दीए खरीदता ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम स्वदेशी मेला और कान्हा उपवन (गोशाला) के बाहर स्टाॅल लगाकर गाय के गोबर की मूर्तियां, दीपक, गोमय लक्ष्मी यंत्र, गोमय पूजा आसन, चरण पादुका बेच रहा है। गोबर से बनी मूर्तियां, दीपक खूब पसंद किए जा रहे हैं। नगर निगम की गोशाला में 6300 से ज्यादा गोवंश हैं।
नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर कान्हा गोशाला में महीने पहले गाय के गोबर के दीपक, मूर्तियां, गोमय लक्ष्मी यंत्र, गोमय पूजा आसन, चरण पादुका, सिद्ध श्रीयंत्र, आसन बनवाना शुरू कर दिया था। इनका निर्माण किशनपुर समेत अन्य गांव की महिलाएं करती हैं। इन्हें बेचने के लिए गोशाला के बाहर स्टाॅल लगाया गया है। साथ ही मोतीझील परिसर के लॉन नंबर-तीन में लगे स्वदेशी मेला में भी स्टाॅल लगाकर गाय गोबर से बने उत्पाद बेचे जा रहे हैं।