फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पाड़ की रस्सी टूटी, रिटायर्ड सूबेदार की गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 16 Oct 2025 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी थानाक्षेत्र के कालिंदानगर में बुधवार को निर्माणाधीन मकान की पाड़ की रस्सी टूटने से रिटायर्ड सूबेदार महेश सिंह सेंगर (48) की गिरकर माैत हो गई। वह चार भाई थे। भाइयों अवधेश, शिवकुमार, गोविंद ने बताया कि घर के पास ही दूसरे घर का निर्माण करा रहे थे। बुधवार सुबह 11 बजे तराई कर रहे थे, तभी 15 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट आने से वह अचेत हो गए। परिजन मोतीझील स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में बंधी चाहली से गिरकर हुई महेश की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। महेश की पत्नी संजू हादसे के बाद अचेत हो गई। बेटा शिवांक आर्मी में जोधपुर में जैसलमैर में है और बेटी शिवानी एसएससी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें