फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डेंगू से दहशत, 25 लोगों ने छोड़ा गांव, ग्रामीणों का आरोप- देर से शुरू किया बचाव कार्य

Mon, 06 Sep 2021 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गांव के सौरभ सिंह का कहना है कि 25 लोग गांव से चले गए, और भी लोग गांव छोड़ने की तैयारी में हैं।उनका कहना है कि बुखार के रोगी निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बुखार से चार मौत और डेंगू के 16 रोगी मिलने के बाद कुरसौली गांव में दहशत का माहौल है। 25 लोगों ने गांव छोड़ दिया है। कोई मौसी तो कोई नानी के यहां चला गया। कई लोगों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां जाकर पनाह ली है।
विज्ञापन


गांववालों का कहना है कि रोग फैल जाने और मौतों के बाद अब बचाव कार्य किया जा रहा है। अगर पहले यही काम शुरू हो जाता तो रोगियों की जान बच सकती थी। गांव के सौरभ सिंह का कहना है कि 25 लोग गांव से चले गए, और भी लोग गांव छोड़ने की तैयारी में हैं।

उनका कहना है कि बुखार के रोगी निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। क्षेत्र के रमेशचंद्र ने बताया कि ग्रामीणों में बीमारी को लेकर दहशत है। रोगियों की मौत के बाद दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, जिले के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग का कहना है कि 16 में डेंगू की पुष्टि हुई थी। दोबारा सैंपलिंग में 14 रोगियों की रिपोर्ट निगेटिव रही। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के नर्सिंगहोमों में 30 रोगी भर्ती हैं। सीएमओ की टीम जाकर नर्सिंगहोमों में रोगियों की स्थिति पता करेगी।
विज्ञापन

डेंगू के सात रोगी मिले
कानपुर में एलाइजा जांच में सात और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब नगर में डेंगू रोगियों की संख्या 47 हो गई है। इसके साथ ही डेंगू संदिग्ध 231 रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा लोग निजी पैथोलॉजी में भी जांच करा रहे हैं।

उनकी रिपोर्ट नहीं दी गई है। निजी पैथोलॉजी वाले सीधे डेंगू पॉजिटिव लिखने के बजाय रिएक्टिव लिख रहे हैं। डेंगू पॉजिटिव दो रोगी ककवन, एक बिधनू और एक रोगी भीतरगांव में है। इसके साथ ही यशोदा नगर, नारामऊ और चक्कर खलवा में एक-एक रोगी मिला है।

1071 रोगियों की मलेरिया की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। स्वास्थ्य विभाग ने कुरसौली, लोधर परगही, बांगर, कुकहा, करबिगवां, रुद्रपुर, बिंधुरी, दरिया नेवादा, बरांडा, चंपावती बड़ा, बदैला, लहरीमऊ, धुकाऊपुर में शिविर लगाकर बुखार और अन्य रोगियों की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें