फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: कोरोना टीका लगवाकर घर लौटी वृद्धा की मौत, ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पहुंचकर टीकाकरण रुकवाया

Mon, 06 Sep 2021 07:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

चौकी पुलिस के साथ घर पहुंचे चिकित्साधीक्षक नीरज सचान ने शव की प्राथमिक जांच की और बताया कि हार्टअटैक से मौत होने के लक्षण समझ में आ रहे हैं।
विज्ञापन
वृद्धा चंदावती की फाइल फोटो  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में पतारा ब्लॉक के गांव तेजकमलपुर में कोरोना टीका लगवाकर घर लौटी वृद्धा की मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में लगे कैंप को बंद करवा दिया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी चली गई।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक ने शव की प्राथमिक जांच के बाद हार्टअटैक से वृद्धा की मौत होने की बात कही है। परिजनों ने पुलिस को लिखित में देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। सोमवार को सीएचसी पतारा के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव के सरकारी स्कूल में मेगा टीकाकरण कैंप लगाया था।

दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी 67 वर्षीय वृद्धा चंदावती बड़ी बहू राजकुुमारी के साथ कोरोना टीका लगवाने पहुंची थीं। राजकुमारी ने बताया कि टीका लगवाने के बाद घर पहुंचते ही सास चक्कर खाकर गिर गई।
विज्ञापन


उठाने की कोशिश की तो सांसें थम चुकी थीं। चौकी पुलिस के साथ घर पहुंचे चिकित्साधीक्षक नीरज सचान ने शव की प्राथमिक जांच की और बताया कि हार्टअटैक से मौत होने के लक्षण समझ में आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें