पंचायत में भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं
बीते चार दिन पूर्व मुस्कान के परिजनों ने जामू गांव में पंचायत बुलाई थी। आरोप है कि पंचायत में ससुराल पक्ष से 25 लाख रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि रकम नहीं देने पर दहेज प्रथा और यौन उत्पीड़न के झूठे मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा दिया जाएगा। भरी पंचायत में भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गईं।
महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया
इससे परेशान होकर अर्चना देवी कई दिनों से परेशान थी और बृहस्पतिवार को जामू गांव से एक व्यक्ति फिर संदेशा लेकर आया कि पैसे की व्यवस्था करे नहीं, तो वह लोग थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराएंगे। इससे डरकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई
पीड़ित पति अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बहू पहले ही जेवर और 70 हजार रुपये का आईफोन लेकर मायके चली गई थी। परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है और पत्नी मुस्कान व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।