Kanpur News: जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समितियों के नए सिरे से गठन के लिए 25 से 27 नवंबर तक सभी विद्यालयों में खुली बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में अभिभावक अपने प्रतिनिधि, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समितियों का नए सिरे से गठन होगा। इसके लिए 25 से 27 नवंबर तक सभी विद्यालयों में खुली बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें अभिभावक अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे। समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी अभिभावक सदस्यों में से ही होगा।
विज्ञापन
डीएम ने इसके लिए सभी 14 ब्लॉकों और नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। समितियां 30 लाख रुपये तक के निर्माण कार्य भी करा सकेंगी। इसके लिए चार सदस्यीय अवस्थापना सुविधा उपसमिति बनाई जाएगी। बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि समितियों को तीन साल की विद्यालय विकास योजना तैयार करनी होगी। इसमें अतिरिक्त कक्ष, शिक्षक, पेयजल शौचालय, फर्नीचर पुस्तकालय, खेलकूद और डिजिटल संसाधनों की जरूरतों का आकलन होगा।