फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आईसीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी, आईएससी की नौ फरवरी से शुरू, दोनों में 85,870 छात्र होंगे शामिल

Sat, 21 Nov 2026 03:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीआईएससीई ने वर्ष 2027 की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत आईएससी 12वीं की परीक्षाएं नौ फरवरी से और आईसीएसई 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। उत्तर प्रदेश में दोनों कक्षाओं के कुल 85,870 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने वर्ष 2027 की आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईएससी की परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होकर आठ अप्रैल तक चलेंगी, जबकि आईसीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च को समाप्त होंगी। दोनों परीक्षाओं में देशभर के करीब 3.80 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आईसीएसई के 51,168 और आईएससी के 34,702 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह प्रदेश के कुल 85,870 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं देश-विदेश के 2,835 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। आईसीएसई में 76 और आईएससी में 60 विषयों की परीक्षाएं होंगी। इस बार परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:45 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा कराने और रिवीजन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें