फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Obscene Photo Case: छात्राएं बोलीं- फोटो वायरल करने वालों को मिले सजा, समिति ने दिए पुलिस को निर्देश

Wed, 02 Aug 2023 08:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: फोटो एडिट कर वायरल करने के मामले में छात्राएं बाल कल्याण समिति के सामने पेश हुईं। उन्होंने कहा कि फोटो वायरल करने वालों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दक्षिण क्षेत्र के एक नामी स्कूल की छात्राओं की एडिट की गई फोटो वायरल करने के मामले में मंगलवार को पीड़ित छात्राएं बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश हुईं। समिति ने इस दौरान पीड़ित बच्चियों से घटना के संबंध में सवाल किए।

विज्ञापन

छात्राओं ने बेहद तल्ख लहजे में हर हाल में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सजा मिलने की बात कही। छात्राओं में इस बात को लेकर खासी नाराजगी थी कि जिस सहपाठी को वे दोस्त मानकर भरोसा करतीं थीं, उसी ने उनकी फोटो का दुरुपयोग किया।
आरोपी किशोरों को पेश करने के निर्देश
बच्चियों के बयान के बाद समिति ने उन्हें कोर्ट में केस चलने के समय विधिक सलाह के लिए सरकारी अधिवक्ता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद समिति ने पुलिस को तीन दिन के भीतर आरोपी किशोरों को पेश करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह से जवाब तलब
वहीं, छात्राओं को थाने बुलाकर बिना महिला पुलिस अधिकारी के पूछताछ करने के आरोप में फंसे इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह से जवाब तलब किया। वीरपाल और पीड़ित पक्ष को सुनने के बाद समिति ने उन्हें भविष्य में इस तरह की चूक दोबारा न करने का निर्देश देते हुए जेजे एक्ट के प्रावधानों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की बात कहकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें