फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: फसल बर्बाद करने पर संरक्षित मवेशी पर हमला, लाठी-डंडे व बरछी से मार डाला, 12 पर केस

Wed, 02 Aug 2023 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

मवेशी के शव का डॉ. ज्योति यादव से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया गया है। दरोगा मंजीत दयाल की तहरीर पर गांव के गोविंद, अरविंद, रविंद, लंबू, छोटू समेत 12 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में खेतों में फसल बर्बाद करने और राहगीरों पर हमलावर होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को एक संरक्षित मवेशी पर लाठी डंडों व बरछी से हमला कर मार डाला। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन

वहीं, थाने के दरोगा की तहरीर पर पांच नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना रूरा क्षेत्र के करिंगापुर गांव में हुई। करिंगापुर गांव में काफी समय से एक संरक्षित मवेशी छुट्टा धूम रहा था। यह खेतों में घुसकर किसानों की फसल बर्बाद कर देता था और राह चलते लोगों को अचानक दौड़ा लेता था।
इससे परेशान ग्रामीणों ने कई बार नगर पंचायत और प्रशासनिक अफसरों से संरक्षित मवेशी को पकड़कर गोशाला भेजने की गुजारिश की। अफसरों के अनसुना करने से ग्रामीणों की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि मंगलवार को लोगों ने संरक्षित मवेशी पर लाठी-डंडों और बरछी से हमला कर दिया।

विज्ञापन

इस दौरान संरक्षित मवेशी जान बचाने के लिए भागता रहा। गांव के बाहर स्थित तालाब के पास गिरकर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद दरोगा मंजीत दयाल व दिनेश भारती को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

मवेशी के शव का डॉ. ज्योति यादव से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया गया है। दरोगा मंजीत दयाल की तहरीर पर गांव के गोविंद, अरविंद, रविंद, लंबू, छोटू समेत 12 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें