फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दुकानदारों को परेड रामलीला मैदान खाली करने का नोटिस जारी, नगर निगम ने दिया 15 दिन का समय

Sun, 13 Jun 2021 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

तीन सौ से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी कर 15 दिन में मैदान छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर ध्वस्तीकरण में आने वाले खर्च की वसूली दुकानदारों से ही करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम परेड रामलीला मैदान में लगने वाले बाजार को खाली कराने की तैयारी में है। शनिवार को यहां के तीन सौ से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी कर 15 दिन में मैदान छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर ध्वस्तीकरण में आने वाले खर्च की वसूली दुकानदारों से ही करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर नगर निगम के संपत्ति अधिकारी अतुल कृष्ण और जोन एक के प्रभारी राजेश गुप्ता की तरफ से रामलीला मैदान में काबिज दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। संपत्ति अधिकारी के मुताबिक, परेड रामलीला मैदान नजूल की जमीन पर है, जो नगर निगम की संपत्ति है।

इस संबंध में न्यायालय में वाद निस्तारित हो गया है। बता दें कि इस मैदान पर श्री रामलीला सोसाइटी परेड हर साल रामलीला कराती है। दशहरे पर उत्सव भी होता है। अन्य दिनों में यहां अस्थायी बाजार लगता है। सांसद सत्यदेव पचौरी की निधि से यहां धार्मिक कार्यक्रमों के लिए चबूतरा भी बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें