फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur:  मुख्य पोस्ट मास्टर समेत चार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 16 मार्च तक गिरफ्तारी के आदेश, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 12 Mar 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेटी के पैसे हड़पने के मामले में कोर्ट के नोटिस की अनदेखी करने पर कानपुर के मुख्य पोस्ट मास्टर और तीन डाककर्मियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ है। 16 मार्च तक पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बार-बार मांगने के बावजूद रिपोर्ट न देने और कोर्ट का नोटिस लेने से इन्कार करने पर सीजेएम सूरज मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। सीजेएम ने मुख्य पोस्ट मास्टर व तीन डाककर्मियों के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज कर गैर जमानती वारंट जारी किया है। सभी को गिरफ्तार कराकर 16 मार्च को कोर्ट में पेश करने के निर्देश पुलिस कमिश्रर को दिए हैं।

विज्ञापन

परमट निवासी गायत्री तिवारी ने बेटी का एक लाख रुपया हड़पने का आरोप लगाते हुए ग्वालटोली डाकखाने के लिपिक अजय, बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर के बाबू महेश व आनंद और सूटरगंज निवासी नरेंद्र कुमार तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कहा गया था कि गायत्री ने ग्वालटोली डाकखाने से अपनी बेटी तरुषी तिवारी के नाम पर किसान विकास पत्र खरीदे थे] जो उनके पति ने चोरी कर लिए।

भुगतान न करने की बात कहते हुए दी धमकी
गायत्री ने डाकघर के बाबू अजय को बताया तो उसने कागजी कार्रवाई पूरी करने की बात कही। कागजात पूरे करके गायत्री ने अजय को दे दिए, लेकिन उसे रुपये नहीं मिले। तीन फरवरी को जब वह डाकघर गई, तो अजय ने बदतमीजी करते हुए भुगतान देने से मना कर दिया। अगले दिन गायत्री बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर पहुंची और लिपिक महेश व आनंद वर्मा को अपनी बात बताई, तो इन लोगों ने भी भुगतान न करने की बात कहते हुए धमकी दी।
विज्ञापन

चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
कोर्ट ने डाककर्मी अजय, महेश व आनंद को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर कोर्ट ने मुख्य पोस्ट मास्टर को नोटिस जारी कर छह मार्च तक जवाब देने को कहा था। मुख्य पोस्ट मास्टर ने भी कोई जवाब नहीं दिया। कोर्ट में आई कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि डाककर्मियों ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया था। इस पर कोर्ट ने तीनों डाककर्मियों के अलावा मुख्य पोस्ट मास्टर के खिलाफ भी प्रकीर्ण वाद दर्ज करने के आदेश दे दिए। चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें