फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता पूर्व प्रधान की गला घोटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। साढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा भीतरगांव में लापता पूर्व प्रधान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 6 दिसंबर की सुबह वह टहलने निकले थे। मामले की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। बुधवार की सुबह शव घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर फक्कड़ तिराहे किनारे खंती में झाड़ियों के बीच मिला। शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें गला घोटकर हत्या की बात समाने आई है। बेटे ने पिता के अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया। परिवार ने किसी से रंजिश होने से भी इनकार किया, फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

पतारा विकास खंड की ग्राम पंचायत लालपुर के भूतपूर्व प्रधान राम आसरे चक (57) बीते कई वर्षों से भीतरगांव कस्बे के कुम्हऊपुर गांव में पत्नी सुशीला देवी व एकलौते पुत्र विकास चक के साथ रहते थे। 6 दिसंबर को रोज की तरह रामआसरे सुबह 5 बजे टहलने निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी दिनभर तलाश की और मोबाइल फोन पर काल करने के बाद भी फोन नहीं उठा। इससे अनहोनी की आशंका जताकर छोटे भाई राजेश की तरफ से साढ़ थाने में 6 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
बुधवार की सुबह कस्बे के लोगों ने सड़क किनारे खंती की झाड़ियों में औंधे मुंह शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। कपड़ों के आधार पर शव लापता पूर्व प्रधान राम आसरे चक का होने के अनुमान पर परिवारजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उनके छोटे भाई राजेश और पुत्र विकास ने शव की शिनाख्त की। पुत्र विकास ने पिता का अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। डॉग स्क्वॉड की तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर शाम आई रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। साढ़ थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें