फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून का विरोध कर सपाइयों ने निकाली किसान पद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कानपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों-समर्थकों ने क्षेत्र के कई गांवों में पैदल और साइकिल से घूमकर किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार को सपा विधानसभा अध्यक्ष श्याम सुंदर के नेतृत्व में शिवराजपुर ब्लाक प्रमुख राजेश कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह यादव आदि के नेतृत्व में क्षेत्र के मौजमपुर, खेरवा, मुनौव्वरपुर, मैदों आदि गांवों में पार्टी समर्थकों ने पद यात्रा निकाली। यहां पार्टी समर्थकों ने किसानों के लिए बनाए गए नए कृषि कानून के विरोध में जहां केंद्र और प्रदेश की मोदी-योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं किसानों को भरोसा दिया आने वाले वर्षों में यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादियों की सरकारी आती है तो उक्त काले कानून को सूबे में समाप्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर अजीत गौतम, पूर्व सभासद आशीष यादव, शैलेंद्र यादव, रजत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें