फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को बांटे गए गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। गरीब और असहायों को मुफ्त चिकित्सीय लाभ दिलाने के उद्देश्य से शासन द्वारा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड का वितरण कराया जा रहा है। बुधवार को भी सीएचसी चौबेपुर की टीम द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के नाढूपुर व सरायं छीतम गांव में पात्रों को कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जिसकी मदद से आयुष्मान भारत योजना में चयनित व्यक्ति सरकारी या निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। इसी क्रम में चौबेपुर विकास खंड क्षेत्र के गांवों में भी शिविर के माध्यम से लगातार पात्रों को गोल्डन कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी सीएचसी प्रभारी डॉ यशोवर्धन सिंह की मौजूदगी में चिकित्सीय टीम प्रिंस अग्निहोत्री, विजय रावत, किरन, शोभित यादव आदि ने क्षेत्र के सरायं छीतम गांव के 50 गांव व नाढूपुर गांव के 45 लोगों को कार्ड वितरित किए।
सीएचसी प्रभारी डॉ यशोवर्धन सिंह ने जानकारी दी कि विकास खंड क्षेत्र के 7,671 परिवारों को करीब 8,000 गोल्डन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। बताया कि जो परिवार बाहर चले गए हैं, उनके नाम हटाने की प्रक्रिया भी चल रही है। जब तक पूर्ण परिवार संतृप्त नहीं हो जाते, शासन की महत्वाकांक्षी योजना का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें