फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामर्थ्य 2020 में पढ़ाई के तौर तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। मिशन प्रेरणा और कायाकल्प योजना से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के बदल रहे पठन-पाठन को दर्शाने के लिए ब्लाक संसाधन केंद्र में सामर्थ्य 2020 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षाधिकारियों ने जिले में न्यायपंचायत स्तर पर शिक्षक-शिक्षकाओं द्वारा बीते महीनों में किए गए कार्यों विभागीय पत्रिका अभ्युदय का विमोचन किया और जनपद, प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बिल्हौर ब्लाक की छात्राओं को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दे प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कई विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बिल्हौर में मिशन प्रेरणा और कायाकल्प योजना के अंतर्गत आयोजित सामर्थ्य 2020 का शुभारंभ डायट प्राचार्य रेखा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। बेसिक शिक्षाधिकारी कानपुर नगर ने जूनियर विद्यालय देवकली की छात्रा सिमरन के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रमाण पत्र और एक हजार रुपये का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इसी तरह झपटबाजपुर स्कूल की छात्रा दीपा और बारंडा स्कूल की छात्रा स्वाती कश्यप को भी अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर बीएसए ने बताया कि अब सरकारी स्कूलों में नए शिक्षकों के साथ जनपद की ही नहीं बल्कि देश की नई बुनियाद तैयार की जा रही है। आने वाले समय में छोटे-बड़े सभी विद्यालयों को एक साथ 12 वीं तक के चलाने की योजना है, इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं-संसाधनों से लैस हो इसके लिए आने वाले वर्षों में प्रत्येक विद्यालय में एक-एक चौकीदार की भी तैनाती की योजना है। नई शिक्षा नीति से आने वाले समय में सरकारी पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों ने निजी क्षेत्र के कार्वेंट स्कूलों की तरह हाइटेक दिखेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक अनूप कुमार, एबीएसए बिल्हौर अमरनाथ वर्मा, डा. वेद प्रकाश शुक्ला, धर्मेंद्र कटियार, विश्वनाथ कटियार, प्रशांत मिश्र, प्रभात यादव, ओंकार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें