फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पन्नी में भरकर नवजात को कूड़े के ढेर में फेंका, कुत्तों ने नोंचकर किया जख्मी

Sat, 09 Mar 2024 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में पनकी के एफ ब्लॉक में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक मां ने पन्नी में भरकर नवजात बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कुत्तों ने नोंचकर बच्चे को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी के एफ ब्लॉक में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां किसी ने एक नवजात को कूड़े के ढेर में फेंक दिया, जिसे कुत्तों ने नोंचकर जख्मी कर दिया। अगर समय से मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो कुत्ते नवजात की जान ले लेते। पुलिस ने नवजात को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे एफ ब्लॉक पनकी निवासी अनिल वर्मा की पत्नी रेनू ने सूचना दी कि उनके घर के बगल में कूड़े के ढेर में काली पन्नी में एक नवजात (लड़का) को एक-दो घंटा पहले कोई कोई फेंक गया है। नवजात को कुत्तों ने नोंचकर जख्मी कर दिया है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नवजात को पास स्थित माया हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

डॉ. आदित्य विश्वकर्मा नवजात का इलाज कर रहे हैं। एसीपी ने बताया कि नवजात को कूड़े के ढेर में फेंकने वालों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। नवजात का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें