फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी की चापड़ से काटकर हत्या, मां की तहरीर पर पांच रिश्तेदारों पर रिपोर्ट

Mon, 27 Dec 2021 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन
कानपुर के कुली बाजार में पड़ोसी रिश्तेदारों ने छत पर सो रहे कसाई की रंजिश के चलते चापड़ से काटकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में जेल में बंद कसाई आठ माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। सुबह भाई उसे उठाने छत पर पहुंचा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन


मां की तहरीर पर अनवरगंज थाना पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कुरियाना मोहल्ला निवासी बशर (25) पेशे से कसाई है और खुद का तांगा भी चलाता है। वह चार भाइयों बउवे, महफूज व हसीन राजा में सबसे बड़ा था।

मां मीना ने पुलिस को बताया कि रविवार को बशर छत पर सो रहा था। सुबह बेटा महफूज उठाने गया तो बशर का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। बशर के चेहरे पर हथियार से कई वार किए गए थे। मीना के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदार मुन्ना कंपट के भाई जुबैर की 2018 दिसंबर में हत्या हुई थी।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में बशर जेल में था। जमानत पर बाहर आने के बाद मुन्ना कंपट ने भांजे शादाब, रईस हजारा, छोटे भाई उजैर व उजहर के साथ मिलकर हत्या का बदला लेने के लिए उसे मार डाला। पुलिस ने शादाब व उजैर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पास में सो रही चाची को भनक तक नहीं लगी
बशर की बेवा चाची रानी अपने 12 साल के बेटे व 10 वर्षीय जुड़वां बेटियों संग रहती हैं। उनके पति गुजार की मौत हो चुकी है। बशर उन्हीं के कमरे के पास जमीन पर सोता था। आरोपियों ने बशर पर ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर मौत के घाट उतार दिया लेकिन रानी को उसकी खबर तक नहीं लगी। पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतारा होगा।

सिर व चेहरे पर एक दर्जन वार, कोमा में जाने से हुई मौत 
बशर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर व चेहरे पर भारी, धारदार हथियार से एक दर्जन वार की पुष्टि हुई है। हमले के बाद वह कोमा में चला गया और मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें