फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर नगर निगम: जनता को बड़ी राहत; 6500 में होगा नामांतरण, कूड़ा निस्तारण अनुबंध निरस्त, ये भी हुए फैसले

Sat, 27 Dec 2025 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम ने एक प्रतिशत नामांतरण शुल्क खत्म कर 6,500 की फ्लैट दर तय की और विवादित कूड़ा निस्तारण अनुबंध को रद्द कर दोषी अफसरों की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम सदन ने शुक्रवार को मात्र साढ़े छह हजार रुपये में नामांतरण के प्रस्ताव पर सशर्त मुहर लगा दी। मात्र 11,000 रुपये में मंगल भवन के आवंटन सहित 10 प्रस्ताव शामिल किए गए, जिनमें से नौ स्वीकृत किए गए। सर्वसम्मति से कूड़ा निस्तारण के लिए हुआ अनुबंध निरस्त करने के साथ ही इसे करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच कराने का फैसला हुआ है। नगर निगम सदन ने एक फीसदी नामांतरण शुल्क समाप्त कर दिया। तय हुआ कि शहर में किसी भी भवन का नामांतरण मात्र साढ़े छह हजार रुपये में होगा।

विज्ञापन

इसमें 1000 रुपये आवेदन शुल्क, 5000 रुपये नामांतरण शुल्क और 500 रुपये विज्ञापन शुल्क शामिल है। यह सुविधा भवन की रजिस्ट्री या वसीयत आदि से एक साल के भीतर मिलेगी। एक साल में ऐसा नहीं कराया तो एक से तीन साल तक ऐसा कराने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगेगा। तीन से पांच साल तक 2000, पांच से 10 साल तक 5000 और इसके बाद यह कार्य कराने पर 10,000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। सदन की बैठक के बाद महापौर ने बताया कि इस संबंध में एक महीने में शहरवासियों से आपत्तियां, सुझाव मांगे जाएंगे। 15 दिन में उनका निस्तारण होगा। फिर इसे सदन पटल पर रखकर मार्च में लागू कराने की कोशिश की जा रही है।

मंगल भवन - फोटो : amar ujala
11,000 रुपये में मंगल भवन में होंगे मांगलिक कार्य
सदन ने नवनिर्मित मंगल भवन में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों, दिव्यांगजनों के मांगलिक कार्यों के लिए 11,000 रुपये में बुकिंग होगी। नगर निगम व जलकल विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए 31,000, आठ लाख तक वार्षिक आय वाले ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र धारकों की 51,000 रुपये में बुकिंग की जाएगी। इसी तरह एनजीओ व संस्था की तरफ से होने वाले सामूहिक विवाहों के लिए 11,000 से 51,000 तक में बुकिंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। फजलगंज में नवनिर्मित गंगू बाबा बरातशाला में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों, दिव्यांगजनों के मांगलिक कार्यों के लिए 21,000 रुपये में बुकिंग का फैसला लिया गया। गंगू बाबा बरातशाला में ही पार्षदों, पूर्व पार्षदों, नगर निगम व जलकल विभाग कर्मियों, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र धारकों के लिए 51,000 रुपये में बुकिंग, अन्य के लिए 71,000 रुपये में बुकिंग और सामूहिक विवाह के लिए एनजीओ व संस्थाओं की 21,000 रुपये से एक लाख तक में बुकिंग करने का फैसला लिया गया।

कूड़ा निस्तारण का अनुबंध निरस्त, अफसरों के खिलाफ जांच का फैसला
सदन पटल पर पनकी भऊ सिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में सीयूजीएल कंपनी को वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए 30 साल के लिए लीज पर जमीन देने का प्रस्ताव रखते ही विरोध शुरू हो गया। महापौर ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से यह अनुबंध निरस्त करने और इस अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।

ये भी हुए फैसले
  • जिन वार्डों में सफाई कर्मियों की मृत्यु, सेवानिवृत्त हो गए हैं, उनमें चार-चार सफाई कर्मचारी एक हफ्ते में दिए जाएंगे।
  • नानाराव पार्क स्थित श्याम महोत्सव स्थल में धार्मिक कार्यक्रमों के लिए 43220 रुपये में और शासकीय व अर्द्धशासकीय आयोजनों के लिए 21,000 रुपये में आवंटन के साथ पार्किंग निशुल्क रहेगी।
  • कोई व्यक्ति या सामाजिक संस्था अपने पूर्वजों के नाम से शहर के पार्कों में पौधे, बेंच क्षेत्रीय पार्षद की अनुमति से लगा सकता है।
  • केशवपुरम में सत्यम स्वीट हाउस से मसवानपुर चौराहे तक 25.57 लाख रुपये से डिवाइडर की मरम्मत होगी।
  • केशवपुरम में सनी हॉस्पिटल से सत्यम स्वीट हाउस तक 25.20 लाख से डिवाइडर की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

भाजपाइयों को भिड़ता देख विपक्ष लेता रहा चुटकी
सदन में भाजपाइयों को आपस में भिड़ता देख कांग्रेस और सपा पार्षद चुटकी लेते रहे। उनका कहना था कि सत्तारूढ़ पार्टी के पार्षद ही विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें