फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर नगर निगम: महापौर की सभी विभागों के साथ बैठक, बोलीं- जल्द कराएं सड़कों की मरम्मत, 10 अक्टूबर का अल्टीमेटम

Fri, 25 Sep 2026 06:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर की बदहाल सड़कों और गड्ढों को लेकर जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने नगर निगम मुख्यालय में हाई-लेवल बैठक बुलाई। बैठक में जलकल, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, केस्को और मेट्रो समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय में बैठक करतीं महापौर प्रमिला पांडेययययययययययययययययययययययययययययययययययययययययययययययय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की बदहाल सड़कों को लेकर लोग नगर निगम को कोस रहे है। इसी को देखते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में हुई इस बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, जलकल, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी (एनएच), केस्को व मेट्रो के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों की स्थिति, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और अलग-अलग विभागों की ओर से सड़क खोदने के बाद उसे दोबारा ठीक कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान महापौर ने कहा कि शहर में कहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, तो कहीं पाइपलाइन, बिजली लाइन या दूसरे विकास कार्यों की वजह से सड़क खोदने के बाद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।

http://



जहां तत्काल जरूरत है, वहां देरी न की जाए

इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बड़ी संख्या में खराब सड़कें पीडब्ल्यूडी की हैं, लेकिन उनकी खराब स्थिति का दोष नगर निगम पर आता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से ऐसी सड़कों की जल्द मरम्मत कराने को कहा। निर्देश दिए कि जहां तत्काल मरम्मत की जरूरत है, वहां काम में देरी न की जाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी विभाग की ओर से सड़क बनाने के बाद दूसरे विभाग की खोदाई के कारण वह दोबारा खराब नहीं होनी चाहिए।

10 अक्तूबर तक पैचवर्क पूरा करने का लक्ष्य
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सड़कों पर चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 अक्तूबर तक क्षतिग्रस्त सड़कों का पैचवर्क पूरा कराया जाए। बारिश के कारण जिन स्थानों पर पैचवर्क प्रभावित हो रहा है, वहां मौसम साफ होते ही तेजी से काम कराया जाएगा। जिन जगहों पर नई सड़क का निर्माण होना है, वहां संबंधित विभाग अपनी कार्ययोजना के अनुसार काम करेंगे।
विज्ञापन

जीटी रोड, मॉल रोड समेत प्रमुख सड़कें रडार पर
बैठक में जीटी रोड, कालपी रोड, मॉल रोड समेत शहर की प्रमुख व दक्षिण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। नगर निगम के सभी जोन में क्षतिग्रस्त प्रमुख सड़कों की सूची तैयार कर पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनकी मरम्मत कराई जा सके। नगर आयुक्त के अनुसार, पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में करीब 74 सड़कें शामिल हैं। इनमें करीब 34 के काम को स्वीकृति मिल चुकी है। इन पर निर्धारित योजना के अनुसार काम कराया जाएगा। तत्काल मरम्मत की जरूरत वाली सड़कों पर पैचवर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें