फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीपीसीके इंटर कॉलेज में पुलिस कार्यशाला, छात्राओं को दिए जरूरी टिप्स, हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत

Fri, 25 Sep 2026 06:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव ब्लॉक स्थित सीपीसीके इंटर कॉलेज में साढ़ थाना पुलिस द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। थाने की महिला बीट प्रभारी उपनिरीक्षक प्रगति सिंह गौर ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाते हुए जागरूक किया।
विज्ञापन
सीपीसीके इंटर कॉलेज में पुलिस कार्यशाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव ब्लॉक के कुंदौली गांव स्थित सीपीसीके इंटर कॉलेज में शुक्रवार को साढ़ थाने की महिला बीट प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रगति सिंह गौर ने महिला सशक्तिकरण और एंटी रोमियो मुहिम को बल प्रदान करने के लिए इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। छात्राओं को बताया गया यदि वे कभी शोहदों से घिर जाएं, तो घबराएं नहीं, बल्कि जोर-जोर से चिल्लाएं उनका डटकर मुकाबला करें पुलिस की मदद लें।

विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि रास्ते में अकेले चलने के बजाय हमेशा सहेलियों के समूह में चलें। इसके बावजूद यदि कोई परेशान करे, तो तुरंत पुलिस की मदद लें। साथ ही, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स (ट्विटर) जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केवल जान-पहचान के लोगों को ही जोड़ने की सलाह दी गई।

विज्ञापन

http://



हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

कार्यशाला में शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों 1090-वूमेन पावर लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन, 112-आपातकालीन सेवा, और 181-महिला हेल्पलाइन, के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को आश्वस्त किया गया कि शिकायत करने वाली पीड़ित छात्रा की पहचान गुप्त रखकर कड़ी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें