फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाराजपुर में मदर्स डे का जश्न, बच्चों संग स्टेज पर थिरकीं मम्मी, शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां

Sun, 10 May 2026 02:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर स्थित सेठ राजा राम लक्ष्मी नारायण कुक्कू बालिका इंटर कॉलेज में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों की भावुक नाट्य प्रस्तुति और माताओं के उत्साहपूर्ण नृत्य ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
नन्हे कलाकारों ने मंच पर दिखाई मां की ममता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के महाराजपुर कस्बे स्थित सेठ राजा राम लक्ष्मी नारायण कुक्कू बालिका इंटर कॉलेज में मदर्स डे का आयोजन भावनाओं से भरा हुआ रहा। यहां नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। बच्चों ने मां की ममता पर नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे। तालियों की गड़गड़ाहट ने माहौल को और भी खास बना दिया।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



इस अवसर पर आई महिलाओं ने भी मंच पर आकर बच्चों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया और यह साबित किया कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। उनकी ऊर्जा और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रबंधक विष्णु कुमार गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, प्रिया गुप्ता, रागिनी सचान, राधा सिंह, मनीषा विश्वकर्मा, हेमलता गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें