बांदा जिले में बबेरू कस्बा के तहसील निवासी देवीदीन (35) को उसके ही पारिवारिक लोगों ने रविवार सुबह साढ़े 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद था। सुबह आपस में वाद विवाद के दौरान स्थितियां बिगड़ गई और युवक के सीने में बंदूक से गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक की मौके पर मौत हो गई। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।