कानपुर में गोेविंदनगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में गुरुवार को प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा रहे थे।
मुआवजे के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। जूही सफेद कालोनी निवासी सनोज पाल बर्रा दो स्थित ग्लास हाउस में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी शिमला (35) और बेटा पुनीत (06) थे। सनोज ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भ से थी। उसका गोविंद नगर जे ब्लॉक स्थित डॉ. केएल सहगल नर्सिंग होम में डॉ. स्वीटी सहगल की देखरेख में इलाज चल रहा था।
दो मार्च को वह रूटीन चेकअप के लिए पत्नी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर डॉ. स्वीटी ने बताया कि बच्चा पेट में मर गया है। इसके बाद डाक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बुधवार को 13 हजार रुपये कैश व करीब आठ हजार की दवाएं मंगवा ली, लेकिन रात तक ऑपरेशन नहीं किया।