फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू हत्याकांड: गाली-गलौज और इंसेंटिव का था विवाद, आंखों में स्प्रे डाल डंडों से की थी हत्या; दो गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 01:55 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस ने मोनू हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सिमपोर्ट के काम में मोनू द्वारा की जाने वाली मारपीट और आर्थिक शोषण को हत्या की वजह बताया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कैंट थाना क्षेत्र के युवक की शुक्लागंज में हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक मोनू के साथ वह लोग सिमपोर्ट का काम करते थे, लेकिन मृतक उनसे गाली-गलौज कर मारपीट करता था और धमकाकर अपना टारगेट पहले पूरा करवाता था। इतना ही नहीं, रोजाना मिलने वाले पैसों से भी ज्यादा ले लेता था।

विज्ञापन

बीसी जमा करने की बात कहता था, जिसके चलते उसे अच्छा इंसेंटिव मिलता था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने साजिश के तहत उसे बुलाकर शराब पिलाई और फिर आंख में फॉग स्प्रे डाल दिया। छतपटाने पर दोनों आरोपियों ने डंडे से पीछे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर ऑटो से उसका शव उन्नाव में फेंककर भाग गए। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गोरा कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें