फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: हाईवे किनारे मिला सड़ा-गला अज्ञात शव; शरीर पर रेंग रहे थे कीड़े, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Sat, 02 May 2026 12:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कुठौंद थाना क्षेत्र में नहर कोठी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। शव हाईवे से कुछ ही दूरी पर पड़ा था और करीब 10-12 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कुठौंद में मिली सड़ी-गली लाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में नहर कोठी के पास ऑल बिजबाहा रोड पर एक सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव मुख्य हाईवे से करीब 20 कदम दूर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत खराब होने और कीड़े पड़ने से अंदाजा है कि मौत 10-12 दिन पहले हुई होगी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें