फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कच्चे घरों के नुकसान का होगा सर्वे, विधायक मैथानी बोले- जरूरत पड़ी तो CM से करेंगे बात

Tue, 07 Apr 2026 07:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में हाल ही में आई तेज आंधी और प्राकृतिक आपदा के बाद क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने खुद मोर्चा संभालते हुए राहत कार्यों की निगरानी करते दिखे। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने स्पष्ट कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह मुख्यमंत्री स्तर पर भी इस मुद्दे को उठाएंगे, ताकि प्रभावित गरीब और जरूरतमंद लोगों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
आंधी के बाद अवरुद्ध मार्ग पर जानकारी लेते विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कई स्थानों पर पुराने पेड़ गिरने से सड़कों, बिजली के खंभों और स्थानीय संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान भी ढह गए हैं। ऐसे में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने खुद मोर्चा संभालते हुए राहत कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता कर निर्देश दिए कि जिन लोगों के मकान इस आपदा में गिरे हैं, उनका तत्काल निरीक्षण कराकर सूची तैयार की जाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही एसडीएम सदर को निर्देशित किया गया कि सभी लेखपालों को तत्काल क्षेत्र में भेजकर वार्डवार नुकसान का आकलन किया जाए और रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए।

विज्ञापन

मार्ग से पेंड हटाने को निर्देश देते विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : amar ujala

विधायक ने स्पष्ट कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह मुख्यमंत्री स्तर पर भी इस मुद्दे को उठाएंगे, ताकि प्रभावित गरीब और जरूरतमंद लोगों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर हर संभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आपदा के बाद नगर निगम, वन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर ही बैठक कर विधायक ने सख्त निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। गिरे हुए पेड़ों को हटाने और सड़कों को साफ करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि आवागमन सामान्य हो सके।

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य की जाए। बिजली आपूर्ति बहाल करने, सड़कों से मलबा हटाने और संभावित खतरे को खत्म करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जब तक हर सड़क साफ नहीं हो जाती और बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं होती, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें