फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: ट्रॉली में मिला चालक का खून से लथपथ शव, 25 अप्रैल को होनी है बहन की शादी

Tue, 07 Apr 2026 05:57 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के बघवा खोड़ा गांव के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रॉली में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार, कबरई कस्बे के आंबेडकरनगर निवासी संदीप अनुरागी (44) ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार शाम वह ईंट लादकर सिरसीकलां गांव गया था। रात करीब आठ बजे उसने अपने बड़े बेटे महेंद्र को फोन कर नौ बजे तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक वापस न आने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।  परिजनों ने कई बार फोन मिलाया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बघवा खोड़ा गांव के पास ट्रॉली में संदीप का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान होने के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि 25 अप्रैल को संदीप की बहन पूजा की शादी तय है, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी रन्नो और छोटे बेटे लोकेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे सीओ अरुण कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें