कानपुर के गुजैनी में सिपाही के घर आई 17 वर्षीय भतीजी को किरायेदार ने अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस किरायेदार को पकड़ कर थाने ले आई। शहर के एक थाने में तैनात सिपाही गुजैनी में परिवार संग रहते हैं। मकान की पहली मंजिल पर चटाई फैक्टरी में काम करने वाला ककवन निवासी रामू पाल (33) किराये पर रहता है।
सिपाही की पत्नी ने पुलिस को बताया कि देवर की नाबालिग बेटी पांच दिन पहले घर आई थी। सोमवार को पति ड्यूटी पर थे। इस बीच शाम को भतीजी काफी देर तक दिखी नहीं तो खोजबीन शुरू की। किरायेदार रामू का कमरा अंदर से बंद देख दरवाजा खटखटाया। कोई आहट न आने पर लौट आईं। कुछ देर बाद नीचे आई भतीजी ने रोते हुए आपबीती बताई तो घटना की जानकारी पति व पुलिस को दी।