चकेरी निवासी छात्रा ने अपने एक रिश्तेदार पर कॉलेज छोड़ने के बहाने अपने साथ ले जाकर नशीली चाय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती की मां के मुताबिक घाटमपुर क्षेत्र में रहने वाला युवक उसका रिश्तेदार है। अक्सर घर आना-जाना रहता था। बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने बेटी को घर में गुमसुम देखकर कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। इसी के बाद उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।