फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिकरू कांड मामले की सुनवाई अब 3 जनवरी को

Sat, 16 Dec 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को अदालत के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने से मामले में सुनवाई टल गई। अब अदालत में मामले की सुनवाई 3 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। मामले में अभियोजन गवाह दरोगा कुंवरपाल से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा व विकास सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अदालत के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण मामले में सुनवाई नहीं हो सकी है। अब अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 3 जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें