फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चबूतरे पर सो रहे अधेड़ की ईंट से सिर कूंचकर हत्या, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2024 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अधेड़ की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सीसामऊ थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक ने चबूतरे पर सो रहे अधेड़ के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह पांच बजे चाय देने पहुंचे भतीजे ने अधेड़ का खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची सीसामऊ व बजरिया थाने की फोर्स ने साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी निवासी विष्णु कुमार तिवारी (55) अपने भतीजे अनिल व संतोष के साथ पी रोड प्रेमनगर में रहते थे। अनिल ने बताया कि पैरों में दिक्कत होने के कारण चाचा को चलने में समस्या थी। वह मोहल्ले के ही दीपू कटियार के घर के बाहर चबूतरे पर सोते थे। बुधवार रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। बेकरी में काम करने वाले भतीजे संतोष ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार सुबह पांच बजे वह काम के लिए निकला था। चाचा को चाय देने के लिए वह दीपू के मकान पहुंचा तो उसे चाचा का शव पड़ा मिला। पुलिस ने भतीजे की तहरीर पर कूड़ा बीनने वाले आरोपी नितिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्लास्टिक बीनने का काम करता था। पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बेंजाडीन टेस्ट में खून से सने मिले हाथ
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की तो मुहल्ले के लोगों ने आखिरी बार आरोपी को ही तिवारी से बहस करते देखा था। इस जानकारी पर जांच टीम ने आरोपी के हाथों का बेंजाडीन टेस्ट किया तो उसके हाथ खून से सने मिले। इसी के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मृतक के टूटे हुए दांत, खून से सनी ईंट समेत अन्य साक्ष्य संकलित कर जांच के लिए लैब भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी पहले भी कर चुका है हमला
पुलिस पूछताछ में मृतक के भतीजे संतोष ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह अक्सर लोगों से झगड़ा करता था। आरोपी पहले भी चाचा पर काफी समय पूर्व भी जानलेवा हमला किया था। चाचा के शोर मचाने पर आस पास के लोगों के एकत्रित होता देख आरोपी मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें