कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरसौल रेलवे स्टेशन किनारे खंबा संख्या 996 पर करीब एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। रेलवे कर्मचारी सुमित कुमार कुशवाहा की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया है और शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।
महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि सरसौल रेलवे स्टेशन किनारे खंबा संख्या 996 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसने सफेद जैकेट और नीला पैंट गले में कंठी की माला पहने हुए है।