आईआईटी से मोतीझील के बीच तैयार किए गए 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। सिग्नल लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। ऐसे में मेट्रो अब मेन ट्रैक पर ट्रायल शुरू करने जा रहा है।
गुरुवार को पहली बार कानपुर मेट्रो पॉलिटेक्निक डिपो से बाहर निकलेगी। 15 नवंबर से रेलवे की टीम फाइनल ट्रायल शुरू करेगी। इससे पहले मेट्रो का मेन ट्रैक पर ट्रायल किया जाएगा। ये पहला मौका होगा जब कानपुर के लोग खुद मेट्रो को ट्रैक पर चलते हुए देख पाएंगे। हालांकि अभी समय निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आईआईटी से मोतीझील के बीच तैयार किए गए 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। सिग्नल लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। ऐसे में मेट्रो अब मेन ट्रैक पर ट्रायल शुरू करने जा रहा है। पहली बार पॉलिटेक्निक रैंप से मेन ट्रैक पर मेट्रो लाई जाएगी। वहीं टेस्टिंग के लिए कई सेंसर भी लगाए गए हैं।