परिजनों का कहना है कि लगभग 4 साल पहले सर्वेंद्र मोबाइल की दुकान चलाता था। कुछ माह बाद ही उसने दुकान बंद कर दी थी। मौजूदा समय में वह गंभीर बीमारी से पीड़ित था और इलाज करा रहा था। सर्वेंद्र को उठाए जाने से परिवार में कोहराम मचा है।
उन्नाव जिले के मोहल्ला सिविल लाइन में गुरुवार रात फिल्मी अंदाज में दोपहिया वाहनों से पहुंचे 10-12 लोग एक घर में घुस गए और घर से खींचकर सर्वेंद्र दीक्षित को कार से लेकर चले गए। चर्चा लखनऊ एटीएस के उठाने की है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार घर के सभी मोबाइल भी कार सवार लोग अपने साथ लेकर गए हैं। उन्होंने किसी को कुछ भी नहीं बताया। परिजनों का कहना है कि लगभग 4 साल पहले सर्वेंद्र मोबाइल की दुकान चलाता था।
कुछ माह बाद ही उसने दुकान बंद कर दी थी। मौजूदा समय में वह गंभीर बीमारी से पीड़ित था और इलाज करा रहा था। सर्वेंद्र को उठाए जाने से परिवार में कोहराम मचा है। अभी तक परिजन यह पता नहीं लगा पाए कि सर्वेन्द्र को कौन और किस जुर्म में उठाकर ले गया है।