वंदे भारत चलेगी परिवर्तित मार्ग से
12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी डाउन लाइन पर दो अप्रैल से 13 मई तक परिवर्तित मार्ग आगरा फोर्ट-मथुरा-कासगंज -शाहजहानपुर-लखनऊ के रास्ते चलेगी। इसका यमुना ब्रिज आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा भरथना, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव पर ठहराव नहीं रहेगा। ट्रेन नंबर-12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस भी इसी समयाअवधि में गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलेगी। इसका अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल पर ठहराव नहीं रहेगा। वहीं, 22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस दो से सात अप्रैल, नौ से 14 अप्रैल, 16 से 21 अप्रैल, 23 से 28 और 30 अप्रैल, एक से पांच मई, सात से 12 मई तक गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलेगी।