कुछ देर घंटाघर चौराहे पर सिगरेट पी
सेंट्रल स्टेशन में ट्रेन से उतरने के बाद कुछ देर घंटाघर चौराहे पर सिगरेट पी। इसके बाद सीधे सीसामऊ थाने पहुंचा और ऑटो सवार बदमाशों द्वारा अफीम कोठी चौराहे पर लूट की फर्जी कहानी सुनाई। थाना क्षेत्र रायपुरवा होने के चलते सीसामऊ पुलिस ने उन्हें सूचना दी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, साइबर टीम को सक्रिय किया। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, तो सेंट्रल पर अंतिम संगम एक्सप्रेस से 4:08 मिनट पर उतरता दिखा।
सर्विलांस टीम को पनकी में मिली लोकेशन
4:21 बजे वह स्टेशन से बाहर निकलते दिखा। अंतिम ने पुलिस को 4:56 बजे खुद के अफीम कोठी चौराहे पर होने की जानकारी दी थी, जबकि सर्विलांस टीम को 4:56 बजे उसकी लोकेशन पनकी में मिली। इससे पुलिस का शक अंतिम पर गहरा गया। पुलिस ने कैमरे खंगाले, तो वह पनकी में आराम से टहलता नजर आया। पुलिस ने उसका बैंक खाता किया, तो मात्र 1710 रुपये मिले।
महिला की भी तीन ग्राम की चेन पार कर दी थी
इसमें 1500 रुपये उसने कानपुर आने से पहले किसी से ऑनलाइन उधार लिए थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने महिला को जाल में फंसाने के लिए साजिश रचने की बात कबूल ली। डीसीपी ने बताया कि जब टीम ने सराफ से लुटेरों का हुलिया पूछा तो उसने महिला के ही दोनों बेटों का चेहरा बता दिया। उसने महिला की भी तीन ग्राम की चेन पार कर दी थी।
अंतिम सोनी को लूट की धारा में आरोपी बनाया
पीतल पर सोने की परत चढ़ाकर 1.50 लाख का लोन लेने के मामले में इंदौर की क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को उसके इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी पर 15 महिलाओं से की गई चैट मिली है। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि फर्जी लूट की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अंतिम सोनी को लूट की धारा में आरोपी बनाया गया है। मामले में फर्जी साक्ष्य गढ़ने की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी को कोर्ट में पेशकर वहां से जेल भेज दिया गया है।