रैगिंग के आरोप में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सेकंड ईयर के एक छात्र को निलंबित कर दिया गया है वहीं दो छात्रों के खिलाफ जांच शुरु हो गई है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने केंद्रीय रैगिंग हेल्प लाइन पर इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद प्रथमद़ष्टया कार्रवाई की गई है।
प्रॉक्टर यशवंत राव ने बताया कि ये जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद तय होगा कि आरोप रैगिंग का है या अनुशासन हीनता का। फिलहाल ये कार्रवाई कर दी गई है। जांच के बाद मामला साफ होगा। निलंबित छात्र एमबीबीएस सेकंड ईयर का बताया जा रहा है। छात्र को कक्षाओं और हॉस्टल से भी निलंबित कर दिया गया है।