Kanpur News: बुधवार सुबह करीब पांच बजे अफीम कोठी की राखी मंडी में भीषण आग लग गई। हादसे में कबाड़ के पांच गोदाम जलकर राख हो गए। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और नगर निगम की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।
कानपुर में अफीम कोठी की राखी मंडी क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में कबाड़ के पांच गोदाम जलकर पूरी तरह से राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए तत्काल फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
आग की विकरालता को देखते हुए नगर निगम की गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं। कबाड़ का सामान ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे कबाड़ के पांच गोदाम पूरी तरह जल गए। फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमों द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।