फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मां वैष्णो प्राइवेट आईटीआई की संबद्धता समाप्त करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जरौली स्थित मां वैष्णो प्राइवेट आईटीआई को मानक के विपरीत संचालित करने की शिकायत जांच में सही मिलने पर इसकी संबद्धता समाप्त करने की संस्तुति क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय से की गई है।
विज्ञापन


निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय अभिषेक सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शिकायत पर हुई जांच में पाया गया कि संस्थान में प्रशिक्षण पूरी तरह बंद है और वर्तमान सत्र में किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश नहीं लिया गया है। मामले में शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।


वहीं निजी आईटीआई के प्रबंधक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्थान किराए के भवन में है। भवन मालिक घाटमपुर निवासी सूर्यपाल सिंह और उनके बीच विवाद के कारण सूर्यपाल सिंह ने उनके विरुद्ध शिकायत की है। प्रबंधक के अनुसार विवाद के कारण हम इस सत्र में एडमिशन नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में हमने जुलाई में जॉइंट डायरेक्टर ऑफिस को पत्र भेजकर अवगत करा दिया था। अगले सत्र में आईटीआई को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर सही ढंग से संचालित करने की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें