फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ‘लॉकर डकैती’: आक्रोशित ग्राहकों का बैंक में हंगामा, शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 26 Mar 2023 12:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शनिवार को लॉकर से गहने चोरी की खबर सुनकर उपभोक्ता अपने-अपने  लॉकर चेक करने पहुंचे थे लेकिन बैंक बंद होने के कारण गुस्साए उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाए। बता दें कि पुलिस ने शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कानपुर बैंक लॉकर चोरी प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा में श्रद्धा शुक्ला के बैंक लॉकर से 1.50 करोड़ के गहने चोरी होने की खबर सुनकर शनिवार सुबह से ही ग्राहकों ने बैंक पहुंचना शुरू कर दिया। बैंक बंद होने की जानकारी पर एक दर्जन उपभोक्ताओं ने बैंक घेरकर हंगामा किया।

विज्ञापन


उन्होंने शाखा प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। श्रद्धा शुक्ला शुक्रवार को अपनी मां के साथ बैंक में अपना लॉकर चेक करने पहुंचीं तो लॉकर खाली मिला था। शनिवार को बैंक के अन्य उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। अपने लॉकरों को चेक करने के लिए सुबह से लेकर शाम तक बैंक पर उपभोक्ता पहुंचे।

हालांकि बैंक बंद होने के कारण उन्हें अपने लॉकरों की स्थिति का पता नहीं चल सका। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और कहा कि बैंक प्रबंधन को बैंक खोलनी चाहिए थी, जिससे लॉकरों को चेक किया जा सकता था। हंगामे की सूचना पर नौबस्ता थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात
उपभोक्ताओं को सोमवार को आने पर लॉकर चेक करवाने का आश्वासन देकर चलता किया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि बैंक बंद होने के कारण दो पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैंक के बाहर तैनात किया गया था। उपभोक्ताओं को बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में लॉकर चेक कराए जाएंगे।

हथौड़े से पीटकर तोड़ा गया था लॉकर
बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर रूम में श्रद्धा शुक्ला के बैंक लॉकर को तोड़कर एक करोड़ के गहने चोरी करने के मामले में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा कर विवेचक को सौंपे है। चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में लॉकर के नाटबोल्ट काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

लॉकर के अंदर पड़े थे नटबोल्ट
इसका खुलासा फोरेंसिक टीम की जांच में हुआ। फोरेंसिक एक्सपर्ट जैवेंद्र यादव ने बताया कि लॉकर तोडक़र हुई चोरी के बाद पीडि़ता के अलावा भी कई लोगों ने लॉकर को हाथ लगाया था। इस कारण एक भी फिंगर प्रिंट साक्ष्य के रूप में नहीं मिल सका। वहीं, लॉकर के अंदर ही दो नटबोल्ट पड़े मिले।

लॉकर पर मिले पीटने के निशान को देखकर हथौड़े से लॉकर को तोड़े जाने की आशंका है। वहीं, पास में ही लॉकर के नीचे एक खाली बटुआ भी पड़ा मिला, जिसे पीडि़ता श्रद्धा शुक्ला ने पहचान कर अपना बताया। उसे भी साक्ष्य के रूप में जुटाया गया है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक व बैंक कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में ख्यानत, धोखाधड़ी समेत अन्य धारओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें