छठ महापर्व के बाद वापसी करने वालों की भीड़ रविवार को भी सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी पर रही। साथ ही, दो दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद सेंट्रल स्टेशन पर वापसी करने वाले छात्रों का भी लोड रहा। झांसी, लखनऊ, प्रयागराज,आगरा रूटों की ट्रेनें फुल होकर गई। आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने हालांकि, भीड़ ने जिस हिसाब से भीड़ नियंत्रित करने की जो तैयारी की थी, उसके हिसाब से भीड़ कम रही।
छठ महापर्व की वापसी की भीड़ शनिवार आधी रात के बाद महाबोधि, गोमती, एनई, सीमांचल, पटना-नई दिल्ली एक्सप्रेस, भागलपुर एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस के अलावा दिल्ली जाने वाली हर ट्रेन में रही। रेलवे ने कैंट और सिटी साइड होल्डिंग एरिया तो बनाए थे लेकिन ऐसी नौबत नहीं आई कि भीड़ को वहां रोकना पड़े। वहीं, पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौटने वाले छात्रों का लोड भी रहा। परीक्षार्थियों का रेला एसी से लेकर जनरल कोच तक में था। दिन में एक से शाम चार बजे के बीच चौतरफा जाने वाले रूटों की हर ट्रेन में लोड रहा।
सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
क्यूआरटी टीमें रही सक्रिय
बता दें कि छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने सप्ताह भीतर एक छठ पूजा स्पेशल डीएफसी ट्रैक के रास्ते गया से नई दिल्ली तक चलाई थी। इसके अलावा, 12 सिंगल फेरा ट्रेनें भी चला रखी हैं। इसके बाद भी इन ट्रेनों में भरपूर लोड है। नियमित ट्रेनें भी अभी फुल होकर चल रही हैं।
सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों और छठ महापर्व के बाद वापस लौटने वाली भीड़ को देखते हुए क्यूआरटी और 10 रस्सा टीमें मुस्तैद रही। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि आरपीएसएफ की टीम भी सक्रिय रही। हालांकि, उम्मीद से काफी कम भीड़ रही।
बसों में दिखा लोड,12 अतिरिक्त चलाईं
रोडवेज प्रबंधन ने छठ महापर्व और पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अपनी तैयारी कर रखी थी। रविवार को तड़के पांच से दस बजे तक मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, हरदोई और दिल्ली के लिए 12 अतिरिक्त बसें चलाई गई। झकरकअी बस अड्डा के एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि अब दिल्ली की ओर जाने वाली बसें फुल होकर जा रही हैं। वापसी में 50 फीसदी यात्री लोड कम हो गया है। हरदोई, रायबरेली, लखनऊ, झांसी रूटों पर भी बसें फुल होकर गई।