फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पति ने रॉड से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, बेटे को कमरे में बंद कर हुआ था फरार, पुलिस ने दबोचा

Sun, 02 Nov 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में घरेलू विवाद के चलते रविवार भोर पहर एक सनसनीखेज वारदात में पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी मोइनउद्दीन पुत्र फकरुद्दीन का अपनी पत्नी रोशनी उर्फ बेबी (32) से आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार की देर रात से रविवार भोर तक दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर मोइनउद्दीन ने पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos

पत्नी से मारपीट करता था मोइनउद्दीन 
वारदात के बाद आरोपी पति अपने तीन वर्षीय बेटे को कमरे में बंद करके फरार हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व मौदहा कस्बे के हैदरगंज मोहल्ला निवासी परिवार में हुई थी। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि मोइनउद्दीन आए दिन पत्नी से मारपीट करता था।
विज्ञापन

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि फखरुद्दीन ने पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें